{"_id":"68f2aafca55a4003780d0329","slug":"signature-campaign-launched-against-amendments-in-tet-and-rte-etah-news-c-163-1-sagr1016-140722-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टीईटी और आरटीई में संशोधन के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टीईटी और आरटीई में संशोधन के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को शहीद पार्क में आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता और शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी एवं प्रांतीय मंत्री वीरपाल सिंह जाटव, मांडलिक मंत्री अभिलाष सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस संंबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा गया है। अनुरोध किया गया है कि जो शिक्षक सेवारत हैं उनकी नियुक्ति तत्कालीन सेवा नियमावली के अनुरूप थी। इसलिए अब टीईटी की अनिवार्यता के निर्णय पर पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान संयुक्त मंत्री ओमवीर सिंह राजपूत, प्रचार मंत्री प्रदीप गौतम, जिला संयोजक अटेवा ओमेंद्र प्रताप सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अटेवा शिल्पी मिश्रा, ओंकार सिंह लोधी, कृष्ण कुमार राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।