{"_id":"57b746c94f1c1b73156eb0f1","slug":"sidhapura-mein-bijaleekarmee-kee-maut-par-phaayaring-patharaav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिढ़पुरा में बिजलीकर्मी की मौत पर फायरिंग, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिढ़पुरा में बिजलीकर्मी की मौत पर फायरिंग, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा क्षेत्र में 11 हजार की लाइन के पोल पर चढ़े संविदा विद्युत कर्मी की करंट से मौत हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत कर्मी के परिवारीजन भी मौके पर आ गए। मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों और पुलिस की नोकझोंक भी हुई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में चार-पांच राउंड फायर करने पड़े। इसके बाद भीड़ नियंत्रित हुई और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फायरिंग की बात को नकारा है।
हादसे का शिकार विद्युत संविदा कर्मी राजेश कुमार उर्फ रामजीत पुत्र डालचंद्र निवासी ग्राम नगला महरजी हुआ। बताया गया कि वह अपने साथी विद्युत कर्मी अमित कुमार के साथ पूर्वाह्न 10 बजे एक विद्युत पोल पर लाइन सही करने को शटडाउन देकर गया था लेकिन जैसे ही राजेश बिजली के पोल पर लाइन सही करने को चढ़ा। वैसे ही विद्युत तार पर हाथ लगाते ही करंट लगा और वह नीचे आ गिरा और उसे गंभीर अवस्था में उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसके साथी कर्मी अमित के भी चोट आई है। शव को देखकर परिवारीजनों और आक्रोशित लोगों ने नगला महरजी पर जाम लगा दिया। सूचना पर सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाया बुझाया लेकिन वह नहीं माने। वह विद्युत विभाग के अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। चार घंटे तक जाम के हालात बने रहे। कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर आ गया। पुलिस से नोकझोंक होते ही लोगों ने पत्थर पथराव कर दिया। जिसमें अमंापुर थाना प्रभारी संतोष चौहान, हैड कांस्टेबल जुगेंद्र सिंह, चंद्रेश, सब इंस्पेक्टर नर्सिंग यादव व अन्य लोग पत्थर लगने से मामूली चुटैल हो गए। वहीं ग्रामीण महिला बबली पत्नी राजेश, देवेन्द्र पुत्र श्यामराम भी चुटैल हो गए। पथराव के दौरान ही स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हवा में 4- 5 राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद भीड़ तितर बितर हो गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज, सीओ पटियाली अमृतलाल, तहसीलदार पटियाली अशोक कुमार सिंह ने संविदा कर्मी के परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले में मृतक संविदा कर्मी के भाई सूरजपाल ने सिढ़पुरा विद्युत केंद्र प्रभारी के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।