फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Showing the impact of the decree to ban polyethylene market

पॉलीथिन प्रतिबंध के फरमान का बाजार में दिखा असर

Sat, 19 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 19 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Showing the impact of the decree to ban polyethylene market
 पॉलीथिन पर रोक भले ही एक महीने बाद लगे, लेकिन कैबिनेट का फैसला आते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। आलम यह है कि जेल और जुर्माने के डर से पॉलीथिन के थोक विक्रेता समय से पहले ही स्टॉक खत्म करने की जुगत लगाने के साथ विकल्प तलाश रहे हैं। साथ ही दुकानदारों ने ग्राहकों से कहना शुरू कर दिया है कि अपने घर से थैला लेकर आओ अब पॉलीथिन नहीं मिलेेगी।
विज्ञापन

घंटाघर पर पॉलीथिन विक्रेता अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को पॉलीथिन पर रोक लगाने और पकड़े जाने पर छह महीने की कैद और पांच लाख तक जुर्माने का पता चला। इससे पॉलीथिन की बिक्री पर भारी असर पड़ा है। सरकार को फरमान सुनाने से पहले विकल्प लाना चाहिए। बाबूगंज  बाजार में पॉलीथिन के थोक विक्रेता मुकुल का कहना है कि पॉलीथिन पचास पैसे से एक रुपये तक पड़ती है। जबकि कपड़े और जूट के थैले तीन से पांच रुपये का। ऐसे में सब्जी, गारमेंट, कपड़े, किराना व्यापारी मंहगे झोले में रख कर सामान बेचेेंगे तो सामान की कीमत भी बढ़ेगी।   
विज्ञापन


पॉलीथिन विक्रेता शरद, ने कहा कि पूरे शहर में प्रतिदिन करीब 75 किलो पॉलीथिन के बैग बिकते हैं। सरकार को मांग के हिसाब से दूसरी विकल्प भी बताने चाहिए। अरविंद ने कहा कि आपूर्ति को ध्यान में रख कर पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगानी चाहिए थी।  सरकार के फैसले का विरोध करने वालों में सोनू बाबा, सत्य प्रकाश, जीतू दुकानदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में प्रतिदिन करीब सौ किलो पालीथिन एकत्रित की जाती है। प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने का फैसला किया है। अब पालिका की ओर से सबसे पहले पालीथिन निस्तारण की योजना बनाई जाएगी।

राकेश गांधी ,पालिका चेयरमैन

आदेश लागू करने के लिए हमारे पास एक महीने का वक्त है। लोगों को पॉलीथिन के उपयोग से होने से वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पॉलीथिन के विकल्प को भी शामिल किया जाएगा।  
सुनील कुमार यादव, एसडीएम एटा सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed