फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Show off action: raw liquor has become a cottage industry here

Etah News: कोहरे के तल्ख तेवर, 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Mon, 19 Dec 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Show off action: raw liquor has become a cottage industry here
एटा। सर्दी के मौसम में सोमवार को कोहरे ने तल्ख तेवर अपना लिए। सुबह घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। जिसके चलते खासतौर से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान भी तीन डिग्री लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिल सकी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालक अपने वाहनों की हेडलाइट के साथ ही पार्किंग लाइट जलाकर गुजर रहे थे। सुबह के समय जब बच्चे स्कूल के लिए गए तो उन्हें भी कोहरे ने परेशान किया। कोहरे की वजह से लोगों के कपड़ों पर ओस जमी नजर आई। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा हटना शुरू हुआ तब सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन केवल चमक ही नजर आ रही थी। धूप खिलने तक 11 बजे गए। सोमवार को कोहरे के साथ ही ठंड का भी असर बढ़ा। अधिकतम तापमान में 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों में ही रविवार की अपेक्षा तीन-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

-
सड़क पर यातायात हुआ प्रभावित
कोहरे के कारण सुबह सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक समय खर्च करना पड़ा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दिया। वहीं, कोहरा पड़ने से किसान खुश हैं। यह कोहरा फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा में लोगों ने जलाए अलाव
मारहरा। सर्द हवा और कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया। कोहरे का असर इस कदर था कि 10 कदम की दूरी के बाद साफ नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालक एक-दूसरे वाहन के पीछे लाइट के सहारे रेंगते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम में अचानक परिवर्तन की वजह से लोगों ने शरीर पर कपड़ों के बोझ को बढ़ा दिया। सुबह से घने कोहरा का प्रभाव बना रहा।

दिसंबर माह में पहली बार कोहरा देखने को मिला। कोहरा अधिक होने की वजह से बस भी धीमी गति से चली जिससे स्कूल पहुंचने में कुछ देर हो गई। - रितिक यादव, जीटी रोड
सर्दी के मौसम का पहली बार इतना घना कोहरा देखने को मिला है। सड़क पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया। कोहरा हटा तब जाकर राहत मिली। - भरतवीर, प्रेम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed