फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shout slogans of Bharat Mata ki Jai by bursting fireworks

Etah News: आतिशबाजी कर लगाए भारत माता के जयकारे

Wed, 07 May 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shout slogans of Bharat Mata ki Jai by bursting fireworks
जीटी रोड ​स्थित पं.दीन दयाल चौक पर भारत माता के जयकारे लगाकर अतिशबाजी चलाकर खु​शियां मनाते विश् - फोटो : जीटी रोड ​स्थित पं.दीन दयाल चौक पर भारत माता के जयकारे लगाकर अतिशबाजी चलाकर खु​शियां मनाते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदा​धिकारी
एटा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अभा वैश्य एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर जमकर आतिशबाजी की। उत्साह व खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जयकर व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि देश की सेना के साहस-पराक्रम ने गौरवांवित किया है। भारतीय सेना ने सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को बता दी है। आतंकियों के सरगनाओं के ठिकानों सहित उनको खत्म कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के माध्यम से उनको करारा जवाब दे दिया है। अभा वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

22 अप्रैल के बाद से हम लोग घुट-घुटकर जी रहे थे। भारतीय सेना के परामक्रम से सुकून के पल मिले हैं। बदला और भी बड़ा होना चाहिए। पाकिस्तान के अंदर सभी आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर देना चाहिए। जिला संयोजक बजरंग दल आकाश, नितिन, राजेश चौहान, सुनील चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, गणेश वार्ष्णेय, विशाल गोयल, अमन गुप्ता हीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज में पटाखे फोड़ बांटी मिठाई
अलीगंज। कस्बे में बुधवार को पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। लोगों ने पटाखे चलाए और गुलाल भी उड़ाया। ग्राम मंगद्धपुर में अलीगंज विधायक के पुत्र सूरज राठौर के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। लोगों ने भगवा झंडा लगाकर भारतीय सेना को सलामी दी। भानु प्रताप सिंह राठौर, धर्मवीर सिंह, बिट्टू राठौर, बहुरन सिंह, नवीन तोमर, चित्रांश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। संवाद



कस्बे की हर गली में चले पटाखे
जैथरा। कस्बे के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जमकर पटाखे चलाए। लगभग हर गली में पटाखे चलाए गए। बस स्टैंड पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने अपने आवास के सामने पटाखे चलाकर भारत माता के जयकारे लगाए। भारतीय सेना के साहस को सलाम किया। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। डॉ अनुपम गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, सोविल गुप्ता हिरदेश गुप्ता, काका गुप्ता, सेंकी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed