फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shot while demanding extortion money from mother and son going to market

Etah News: बाजार जा रहे मां-बेटे से रंगदारी मांगते हुए चलाई गोली

Thu, 21 Nov 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shot while demanding extortion money from mother and son going to market
एटा। थाना जैथरा में आशा निवासी नेहरू नगर ने ज्ञानेंद्र निवासी महकिया सहित 4 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ज्ञानेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार से लौटते समय उसे व पुत्र को रोक लिया। रंगदारी मांगी और गालियां देते हुए तमंचे से फायर कर जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आशा देवी ने बताया कि वह 1 अक्तूबर को बेटे पारस के साथ बाइक से बाजार कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में ज्ञानेंद्र उर्फ गोपाल फौजी, राघवेंद्र उर्फ रिंकू और हेमसिंह निवासी महकिया तथा विजय प्रताप उर्फ टीटू निवासी अंगरैया तथा 3 अज्ञात बाइक रोककर 2000 रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज की। करीब आधा घंटे बाद घर पर आकर गालियां देना शुरू कर दिया और लाठी डंडों से पीटा। राघवेंद्र ने तमंचे से सीधा फायर मेरे बेटे के ऊपर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बचा। इसके बाद घर में रखे हुए सामान को तोड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग बचाने आए, तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed