{"_id":"683f2f5855207ca4370323c0","slug":"shop-opened-during-weekly-closure-challan-of-rs-25-deducted-etah-news-c-163-1-eta1002-134439-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साप्ताहिक बंदी में खोली दुकान, 25 का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साप्ताहिक बंदी में खोली दुकान, 25 का काटा चालान
Tue, 03 Jun 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। साप्ताहिक बंदी के दिन भी व्यापारियों के दुकान खोलने पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को आदेशों का उल्लंघन करने पर 25 दुकानों के चालान काटे गए।
शहर में मंगलवार के दिन साप्ताहिक बाजारबंदी का आदेश है। मिठाई, मेडिकल स्टोर, नाई, गैस एजेंसी को छोड़कर बंदी के निर्देश सभी तरह के व्यापार पर लागू हैं। मंगलवार सुबह से ही रोज की तरह दुकानें खुलीं। सूचना पर श्रम परिवर्तन अधिकारी राज बाबू, वरिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा व पुलिस टीम चालान करने सड़क पर निकली। नियमों की अनदेखी करने वाले इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल की दुकान के अलावा अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को खुला देख कार्रवाई की गई। कार्रवाई के डर से दुकानों को बंद कर दुकान स्वामी भागते नजर आए।
श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। पिछली बार बंदी पर दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। लेकिन इस बार भी मंगलवार को सुबह से ही रोज की तरह जीटी रोड, दास मार्केट, शिकोहबाद रोड, रेलवे रोड, कचहरी रोड, घंटाघर पर दुकानें खोली गईं। 25 दुकानों के चालान किए गए हैं।
दुकान में बंद हुए व्यापारी-ग्राहक
कुछ व्यापारी टीम को देखकर ग्राहकों को लेकर दुकान के अंदर बंद हो गए। पुलिस की मदद से उनकी दुकान खुलवाकर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।