फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shiwalyon crowd of devotees thronging

शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 10 Aug 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 10 Aug 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Shiwalyon crowd of devotees thronging
 श्रावण मास का दूसरा सोमवार भी शिवभक्तों के नाम रहा। सुबह से ही शिवालयों पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ का रेला दिखाई दिया जो दोपहर तक जारी रहा। कांवड़ियों ने भी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान गूंजते बम-बम भोले के जयकारे वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। मंदिरों पर भजन कीर्तन का भी दौर चला। शहर के ऐतिहासिक कैलाश मंदिर पर भक्तों का सैलाब नजर आया। दो दिन पहले बारहसैनी मंदिर पर हुए धमाके के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। मंदिरों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। एसएसपी ने भी कैलाश मंदिर का दौरा कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के कैलाशगंज स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर तो भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। आरती के समय मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। परसौंन स्थित शिव मंदिर पर भी हजारों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा रेलवे रोड स्थित हनुमान गढ़ी, जनता दुर्गा मंदिर, रामदरबार, ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पंजाबी मंदिर, छोटी हनुमान गढ़ी, बारहसैनी मंदिर, नई बस्ती स्थित शिव मंदिर, घंटाघर स्थित स्वर्णकार क्षत्रिय शिव मंदिर, अरुणानगर स्थित शिव मंदिर, डांक बगलिया स्थित शिव मंदिर, सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर, भगीपुर स्थित जनता दुर्गा मंदिर आदि शिव मंदिरों पर भी भीड़ नजर आए। दूसरी ओर, भजन कीर्तन का भी दौर चला। कांवडिए भी सोरों से गंगाजल लेकर बम-बम भोले करते हुए सड़कों पर दिखाई दिए। मंदिरों के बाहर सपेरों की भी संख्या दिखाई दी। लोगों ने नाग देवता के दर्शन कर दूध पिलाया
विज्ञापन



शिव विवाह में झूमे श्रद्धालु
भगीपुर स्थित शिव मंदिर पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यू गोस्वामी आर्केस्टा जागरण मंडल के कलाकारों ने गुणगान किया, साथ ही झांकियां भी पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पंडित ऋषि शर्मा, श्यामू, शिवप्रसाद, चौधरी राकेश, अंकित, विक्रम जोशी, अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, सामानों की जांच
दो दिन पहले पुरानी बस्ती स्थित बारहसैनी मंदिर पर हुए धमाके के बाद कैलाश मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अन्य मंदिरों पर भी पुलिसकर्मी लगाए गए। सीओ सिटी महेशचंद्र के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मंदिर पर लोगों के हाथों में लगे बैग व अन्य सामान की जांच की। इस दौरान एसएसपी एसके वर्मा ने भी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी, साथ ही भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर बच्चों को दूध वितरित किया।

इच्छेश्वर मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
जलेसर। चिंताहरण महादेव मंदिर एवं पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा की। सोरों स्थित गंगाजी से गंगाजल लाकर चढ़ाया। वहीं भेरों बगीची, संकट हरण, पथवारी मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इच्छेश्वर महादेव पर मेले लगा। सराय पर पूर्व प्रधान अनेक राजपूत ने कराई।

चिंता हरते हैं चिंताहरण महादेव
जलेसर। चिंताहरण महादेव नगरवासियों की चिंताओं को हरने वाले हैं। पहले मंदिर के चहुंओर उजाड़ पड़ा था। धर्म प्रेमी नाथूराम गुप्ता एवं दयाशंकर गुप्ता ने मंदिर के जीर्णोद्धार कराया। अब पूजा-अर्चना के लिए हजारों लोग आते हैं।


दर्शन करने को देना पड़ता है टैक्स
जलेसर। इच्छेश्वर महादेव मंदिर महाभारत कालीन है। पक्षी विहार में मौजूद इच्छेश्वर महादेव सभी की इच्छाओं को पूरी करते हैं, लेकिन पक्षी विहार प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों को दर्शन करने की तो छूट दे दी लेकिन वाहनों के प्रवेश पर शुल्क लेना बंद नहीं किया। रिंकू ठाकुर, अजीत प्रताप सिंह, डा. बबलू आदि ने शुल्क खत्म करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed