{"_id":"670ea47033d426ddaf009e83","slug":"shivani-got-first-place-in-race-and-shot-put-etah-news-c-163-1-sagr1018-124456-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दौड़ और गोला फेंक में शिवानी को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दौड़ और गोला फेंक में शिवानी को मिला प्रथम स्थान
Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ स्टेडियम में न्याय पंचायत स्तरीय बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100, 400, 600 मीटर दौड़ सहित गोला फेंक में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में मलावन व सौहार न्याय पंचायत के बच्चो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में दोनों न्याय पंचायत के 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन भारतवीर वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में दौड़,लंबी कूद,गोला फेंक, चक्का फेंक सहित अन्य खेल आयोजित किये गए। मलावन न्याय पंचायत के बालिका वर्ग की 100,400,600 मीटर दौड़ सहित गोला फेंक में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं 200 मीटर दौड़ में रौशनी तो चक्का फेंक में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रतिज्ञा ने प्रथम तो शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।नवही मलावन के बालक वर्ग की 100,400,600 मीटर दौड़ सहित गोला फेंक व चक्का फेंक प्रतियोगिता में कौशल कुमार ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में गौरव तो लंबी कूद में जितेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं न्याय पंचायत सौहार के बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 100 व 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी तो 200 मीटर में सुरक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लंबी कूद प्रतियोगिता में दिव्या ने बाजी मारी। खो-खो की प्रतियोगिता में जलालपुर सांथल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में किशन,200 मीटर में अनमोल तो 400 मीटर व लंबी कूद में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी जलालपुर सांथल की टीम विजेता रही।विजेता खिलाडियों को खंड शिक्षा अधिकारी सकीट थान सिंह द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजीव यादव,मनीष दुबे, मोनिका,पुष्पेंद्र,संतराम,अजित व शशिकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।