{"_id":"682c6acc859b5d5dea0ff957","slug":"shivani-first-in-rangoli-chandni-first-in-debate-and-meena-first-in-race-etah-news-c-163-1-eta1003-133793-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रंगोली में शिवानी, वाद-विवाद में चांदनी और दौड़ में मीना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रंगोली में शिवानी, वाद-विवाद में चांदनी और दौड़ में मीना प्रथम
Tue, 20 May 2025 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 May 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ के जनता इंटर कॉलेज में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा शिवानी प्रथम रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में चांदनी और दौड़ में मीना राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भाजपा उत्साह के साथ मना रही है। उनकी जयंती पर जिले भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अवागढ़ में कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा नेता राजेश सरानी को दी गई। इसी क्रम में जनता इंटर काॅलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में रिंकी बघेल द्वितीय, पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र विशाल एवं कक्षा 9 की छात्रा तान्या द्वितीय, कक्षा 9 के छात्र आर्यन तृतीय स्थान पर रहे।
संयोजक राजेश सरानी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव, प्रवक्ता रणवीर परमार, डॉ. अमरेंद्र सिंह, अभय चौहान ने भी बच्चों को संबोधित किया। रीना शर्मा, डॉ. सुधीर उपाध्याय, डॉ. सत्यनारायण यादव, राम प्रकाश आर्य, दीपक जैन, आलोक आमोरिया आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।