फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shivalaya resounded with the chants of Har Har Mahadev

Etah News: हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय

Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya resounded with the chants of Har Har Mahadev
एटा। जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों में सोमवार को धूमधाम के साथ भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दूर-दूर से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने भी भगवान शिव की आराधना करते हुए कावड़ का जल अर्पित किया।
विज्ञापन



जिले के सभी शिवालयों में श्रावण मास के छठवें सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पंक्तियों में लगे नजर आ रहे थे। जहां देखो वहां भगवान शिव की भक्ति की धूम मची हुई थी। डीजे पर नाचते धूम मचाते कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र में स्थित शिवालय पर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर में भक्त कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बीच-बीच में शिवभक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। इसके अलावा परसोन में स्थित शिव मंदिर, फफोतू में स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर तथा जलेसर के पास पटना पक्षी विहार में स्थित पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार डाक कांवड़ की रही धूम
पूर्व में कई दिन पहले से कांवड़ यात्री जाते थे और कांवड़ में जल भरकर पैदल-पैदल कई दिनों बाद अपने गंतव्य पर स्थित महादेव मंदिर पहुंचते थे। लेकिन इस वर्ष डाक कांवड़ की धूम मची हुई है। शनिवार और रविवार को गंगाजल लेने के लिए निकलते हैं। जिसके बाद सोमवार की सुबह तक अपने क्षेत्र के शिव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देते हैं।



कांवड़ यात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, मंदिर में किया जलाभिषेक
अवागढ़। मोहल्ला सिंघाड़ियान के खटीक समाज द्वारा निकाली गई डाक कांवड़ यात्रा सोमवार को वापस पहुंची। जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया।


बताते चलें कि पिछले सोमवार को मोहल्ला सिंघाड़ियान में कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए दोनों पक्षों को संतुष्ट किया और अपनी देखरेख में सिंघाड़ियान समाज के लोगों की कांवड़ यात्रा को निकलवाया था। इसके बाद सोमवार को खटीक समाज द्वारा कछला गंगा घाट से कांवड़ यात्रा लाई गई। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहभागिता दर्ज कराई। वहीं जब जब कांवड़ यात्रा वापस पहुंची तो पुष्प बरसाए। जिला फिरोजाबाद के थाना एका अंतर्गत ग्राम झाल गोपालपुर निवासी सलीम खान और उसके परिवार ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। राजपाल खटीक, जोगेंद्र खटीक, राजेंद्र, शैलेश, सूरज खटीक, दिलीप, राकेश खटीक आदि यात्रा में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed