{"_id":"688a4fc6906919417a073aab","slug":"shiva-yadav-stood-first-in-rangoli-and-mayuri-stood-first-in-mehndi-etah-news-c-163-1-sagr1016-137006-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रंगोली में शिवा यादव और मेहंदी में मयूरी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रंगोली में शिवा यादव और मेहंदी में मयूरी रहीं अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मारहरा। कस्बा स्थित कल्याणी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्राओं के बीच मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्कृष्ट व कलात्मक प्रदर्शन किया। रंगोली में शिवा यादव और मेहंदी प्रतियोगिता मं मयूरी अव्वल रहीं।
कॉलेज में तरह-तरह की रंगोलियां बनाई गईं व मेंहदी डिजाइन हाथों पर रचाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में उमा कश्यप द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर छाया और तीसरे स्थान पर मोनिका रहीं। विजयी छात्राओं को कॉलेज की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कॉलेज प्रबंधक विजय प्रकाश यादव ने कहा कि कला ही जीवन का मार्गदर्शन करती है और भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की परिचायक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतेंद्र यादव, शिक्षकाें में सुधा, सुमिता, ममता, शिल्पा, नीलम, अमित, संदीप यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।