फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shilaphalakam made by pasting stickers on stone

Etah News: पत्थर पर स्टीकर चिपका कर बने शिलाफलकम्

Wed, 09 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shilaphalakam made by pasting stickers on stone
एटा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हर ग्राम पंचायत में शिलाफलकम् (स्मारक) बनाए जाने हैं। जिन स्मारकों पर पट्टिकाएं लगाई जानी हैं, उन पर बुधवार को केवल स्टीकर चस्पा नजर आए।। कई पट्टिकाओं पर ये स्टीकर लगने से पहले ही छूटने भी लगे। हालांकि अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम बड़ा है और समय कम मिला, जिसके चलते अभी अस्थायी व्यवस्था की गई है। स्थापना के बाद इन पत्थरों पर पूरी जानकारी गुदवाई जाएगी।
विज्ञापन



जारी किए गए निर्देश के तहत हर ग्राम पंचायत में 5 गुणा 3 फीट की कम से कम एक स्मारक पट्टिका लगाई जाए। इसे अमृत सरोवर, जलाशयों या अन्य जल स्रोतों के पास के पास लगाया जाना है। यदि किसी ग्राम पंचायत में ऐसा कोई भी जल स्रोत नहीं है तो ग्राम पंचायत कार्यालय या विद्यालयों के आसपास इनकी स्थापना की जा सकती है। शासन के निर्देश मिलने के बाद जिले में भी इसके लिए कार्य शुरू करा दिया गया। लेकिन स्मारक पट्टिकाओं को लंबे समय तक बनाए रखने के बजाए इसे औपचारिक रूप दे दिया गया। यूं तो शिलाओं पर जरूरी जानकारियां गुदवाकर अंकित कराई जाती हैं। इससे वे लंबे समय तक पठनीय रहती हैं, लेकिन इन पत्थर की शिलाओं पर स्टीकर चस्पा करा दिए।
विज्ञापन



प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिलाएं स्थापित कराए जानी हैं। इसके लिए केवल तीन दिन का समय मिल सका है। अभी स्थापना कराई जा रही है। बाद में श्रमिकों को हर स्मारक पर पहुंचाकर शिलाओं पर गुदवाकर उचित व्यवस्थाा की जाएगी। - एके बाजपेयी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित
एटा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत बुधवार को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शहर के जीटी रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल, शीतलपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगढ़ पर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिलाफलकम् का अनावरण किया। अधिकारियों, नागरिकों, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई। शपथ के बाद संबंधित क्षेत्र की मिट्टी को कलश में एकत्रित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया।


सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने सकीट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवंतपुर के पंचायत भवन पर शिलाफलकम् का अनावरण किया और शपथ दिलाई। एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता एड., डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, ईओ संजय गौतम आदि मौजूद रहे।





धूमधाम से हुए कार्यक्रम
अलीगंज। विकासखंड परिसर में शहीद स्तंभ के समक्ष बीडीओ गोपाल अग्रवाल ने पंच प्रण की शपथ दिलाई। इसी तरह के कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में किए गए। एडीओ आइएसबी चंद्रपाल सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सक्सेना, पंचायत सचिव संदीप, जय शिव, हेमंत कुमार, विनय कुमार, दीप शिखा आदि मौजूद रहे।




नगर पंचायत में दिलाई पंच प्रण की शपथ
राजा का रामपुर। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ अर्जुन सिंह राठौर ने दिलाई। कहा कि सरकार ने शहीदों और देश के वीरों को सम्मान देने का कार्य किया है। मुनीश कुमार, दीपू मिश्रा, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह, गौरव, अजय, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।





शपथ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम
अवागढ़। जलेसर रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के समापन सप्ताह का प्रारंभ बच्चों को पंच प्रण की शपथ दिलाकर किया गया। प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि संतोष कुमार एडवोकेट, प्रवक्ता विवेक कुमार दुबे, डॉ. अमरेंद्र सिंह, रामप्रकाश आर्य, एसएन यादव, मुरारी शर्मा आदि मौजूद थे।




शपथ के साथ सुनाया माटी गीत
सकीट। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में छात्र- छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। साथ ही माटी गीत सुनाया गया। प्रधानाध्यापक अनोखे सिंह यादव, विपिन कुमार दिवाकर, अजय कुमार यादव, उत्कर्ष सिंह, सुरेंद्र कुमार, ब्रह्मदेव, राम रतन कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।




शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर लगाया शिलाफलकम्
एटा। शहर में स्थित शहीद स्तंभ स्थल पर नगर पालिका ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। तो कुछ छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाकर समा बांधा। अधिकारियों, पालिका कर्मचारियों तथा बच्चों ने मुट्ठी में मिट्टी लेकर शपथ ली। इस मिट्टी को वहां रखे कलश में भरा गया। राष्ट्रगीत सिद्धि दीक्षित ने गाया। समूह गान प्रतीक्षा भारद्वाज, शिखा, इल्मा, दिव्यांशी, तृप्ति ने गाया। हारमोनियम पर राष्ट्रगान अवनि, भूमिका, मुस्कान, कविता तथा रजनी ने प्रस्तुत किया। सभी छात्राओं को पालिका की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। अंकुर शर्मा, यशवीर सिंह, हर्षवर्धन, दिव्यकांत, शशि शेखर, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed