{"_id":"6a1dcb936e8b7afac908ac84","slug":"seven-village-development-officers-transferred-and-instructed-to-take-charge-etah-news-c-163-1-eta1002-151428-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सात ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले, कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सात ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले, कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश शासन की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने सात ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला किया है।
शीतलपुर विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार शर्मा को सकीट भेजा गया है। वहीं सकीट में कार्यरत अनिल कुमार का स्थानांतरण जलेसर विकास खंड में किया गया है। निधौलीकलां में तैनात रेनू प्रकाश को शीतलपुर व अवागढ़ में कार्यरत कुंवर पाल सिंह को मारहरा विकास खंड में नई तैनाती दी गई है। अलीगंज में तैनात राजेन्द्र सिंह को जैथरा भेजा गया है जबकि जैथरा में कार्यरत अनिल कुमार को अलीगंज विकास खंड में स्थानांतरित किया गया है। जलेसर में तैनात विशाल कुमार गौतम को मारहरा विकास खंड में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर संबंधित खंड विकास अधिकारी के समक्ष तत्काल योगदान आख्या प्रस्तुत करें।