फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven decades have passed in waiting, rail expansion has not happened

Etah News: इंतजार में बीते सात दशक, नहीं हुआ रेल विस्तार

Wed, 09 Aug 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seven decades have passed in waiting, rail expansion has not happened
एटा। जनपद वासियों को लंबे अरसे से रेल विस्तार का इंतजार बना हुआ है। सात दशक से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा हर बार ही एटा की जनता को छला गया। अब लोगाें केा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले खुशखबरी मिलने की आस है।
विज्ञापन




एटा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 1949 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया था। इतना समय बीत जाने के बाद भी यहां कोई खास प्रगति नहीं हुई है। तत्कालीन रेल राज्यमंत्री रोहन लाल चतुर्वेदी के प्रयासों से टूंडला से एटा तक रेल लाइन तो बिछ गई। मगर अभी तक यहां से आगे नहीं बढ़ सकी है। इसकी वजह से एटा विकास और परिवहन के क्षेत्र में काफी पीछे है। एटा रेल विस्तार को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनगिनत आंदोलन किए मगर कोई फायदा नहीं हुआ। हर बार चुनावी वर्ष में रेल विस्तार का जिक्र होता है। लेकिन परिणाम कुछ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन



इन्होंने किया आंदोलन-
एटा रेल विस्तार के लिए जिले के कई प्रमुख सामजिक संगठनों तथा समाजसेवियों ने लगातार आंदोलन किया। इनमें प्रमुख रूप से सामाजिक संस्था लक्ष्य, एटा रेल विस्तार समिति, युवा समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने आंदोलन किया। इनके अलावा तमाम अन्य युवाओं ने भी एटा ही नहीं लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचकर आंदोलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां-यहां के हुए सर्वे
जिले की जनता का कहना है कि एटा रेल विस्तार को लेकर कई जगह से सर्वे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक बजट किसी के लिए पास नहीं हो सका है। प्रमुख रूप से एटा-अलीगढ़, एटा-गजरौला, एटा- कासगंज, एटा-मैनपुरी-गुरुसहायगंज के रूट पर सर्वे काफी पहले हो चुके हैं। लेकिन बजट न मिलने के चलते एक भी काम धरातल पर नहीं हो पा रहा है।



जल्द ही मिलेगी खुशखबरी
एटा से कासगंज तक रेल विस्तार के लिए परेशान जनता को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री काउंसिलिंग के सदस्य संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि एटा-कासगंज रेल विस्तार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते लोकसभा चुनाव से पहले जनता को बड़ी खुशखबरी मिलेगी।


रेल विस्तार के सभी दावे हवा-हवाई हैं। जब तक बजट पास नहीं होगा तब तक कुछ नहीं हो सकता। हर बार बजट के समय जिले की जनता को झूठी दिलासा देकर छला जाता है। जनता को ये बात समझनी चाहिए। - मेधाव्रत शास्त्री, समाजसेवी


पहले कहा जाता था कि केंद्र व प्रदेश में एक ही दल की सरकार होगी तो रेल विस्तार जल्दी हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ वर्तमान में दोनों ही जगह एक ही दल की सरकार है फिर भी रेल विस्तार नहीं हो पा रहा है। - विकास चौहान, आवास विकास कॉलोनी




अभी उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से एटा रेल विस्तार से संबंधित किसी प्रकार की कोई प्रक्रिया नहीं की जा रही है। हो सकता है उत्तर-पूर्व रेलवे की ओर से कुछ किया जा रहा हो। -
हिमांशु शेखर उपाध्याय, हैड पीरओ, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed