फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Service of Gram Panchayat Officer of Salwahanpur will end

सालवाहनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी की सेवा होगी समाप्त

Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Service of Gram Panchayat Officer of Salwahanpur will end
एटा। एडीपीआरओ ने बुधवार को विकासखंड सकीट व निधौलीकलां की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। जिसमें दो सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। जिसे निलंबित करने की संस्तुति दी गई है। वहीं सालवाहनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी की सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

एडीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत कवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सफाईकर्मी द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। जगह-जगह गंदगी की भरमार है। जिस पर सफाईकर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत मंसुखपुर में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं पाया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विकास खंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत वसुंधरा में सफाई कर्मी अनपुस्थित मिला। निलंबन कार्रवाई करते हुए उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सालवाहनपुर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी मुजम्मिल खां द्वारा अंत्येष्टि स्थल व सामुदायिक शौचालय का कार्य पूरा नहीं कराया गया। विकास कार्य में लापरवाही की वजह से सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति की गई है। इससे पहले भी इन्हें तीन बार नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed