{"_id":"65182ce93b67764a1908f1d3","slug":"service-of-accused-has-been-stopped-in-case-of-fight-between-drivers-over-boarding-in-etah-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सवारी बैठाने को लेकर भिड़े चालक, आरोपी की सेवा रोकी गई; की जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सवारी बैठाने को लेकर भिड़े चालक, आरोपी की सेवा रोकी गई; की जा रही जांच
Sat, 30 Sep 2023 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:43 PM IST
सार
एटा में सवारी बैठाने को लेकर दो चालक आपस में भिड़ गए। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी चालक की सेवा रोक दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार की दोपहर सवारियों को बिठाने को लेकर दो चालकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद जाम भी लगाया गया। इस मामले में एटा डिपो के संविदा चालक पर विभागीय कार्रवाई की गई है। वीडियो के आधार पर उसे दोषी माना जा रहा है। उसकी सेवा रोक दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर चलने वाली रोडवेज बस के संविदा चालक राजकुमार पर कौशांबी डिपो के चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट का एक वीडियो एआरएम को प्राप्त हुआ। इसमें राजकुमार कौशांबी डिपो के चालक से खिड़की पर खड़ा होकर मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Etah News: स्कूल से पढ़कर लौट रही सगी बहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत जबकि दूसरी की हालत नाजुक
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया जांच पूरी होने पर संविदा चालक राजकुमार की सेवा पर रोक लगाई गई। आरएम ने बताया कि जांच अभी जारी है और दोनों चालकों के बयान भी लिए जाएंगे। इसके बाद ही सेवा समाप्ति अथवा कार्य पर रखने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।