{"_id":"6a2c579d27505ecef30fb32b","slug":"server-down-for-4-hours-at-medical-college-patient-slips-issued-offline-etah-news-c-163-1-eta1004-151884-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज में 4 घंटे ठप रहा सर्वर, ऑफ लाइन बनाए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज में 4 घंटे ठप रहा सर्वर, ऑफ लाइन बनाए पर्चे
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर पर ऑफलाइन पर्चे बनाता कर्मचारी। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सर्वर ठप होने की वजह से मरीज व तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 4 घंटे तक सर्वर ठप होने की वजह से कर्मचारियों को हाथ से पर्चे बनाने पड़े। इस दौरान काफी समय लगने की वजह से मरीजों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में हर रोज की तरह सुबह 8 बजे से मरीजों के पर्चे बनना शुरू हो गए। सुबह 10 बजे अचानक से इंटरनेट की कनेक्टिविटी ठप हो गई। इसकी वजह से ऑनलाइन पर्चे बनना बंद हो गए। करीब आधा घंटे तक कर्मचारी कनेक्टिविटी आने का इंतजार करते रहे लेकिन कनेक्टिविटी नहीं आई। इसके बाद कर्मचारियों ने ऑफलाइन पर्चे बनाना शुरू किए। इस दौरान कर्मचारियों को पर्चे बनाने में समय लगा जिससे मरीज व तीमारदारों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा।
लाइन में लगे कुछ लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पर्चे देर से बनने की वजह से मेडिकल कॉलेज की विभिन्न ओपीडी में मरीजों की भी कम भीड़ पहुंची। इस दौरान दोपहर 2 बजे के बाद कुछ मरीज उपचार लेने से वंचित रह गए। वहीं एक पर्चा काउंटर में दो कर्मचारी होने के बाद भी एक ही कर्मचारी पर्चे बना रहा था। जबकि महिला कर्मचारी पास में ही खाली बैठी रही। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि सर्वर ठप होने की वजह ऑफलाइन पर्चे बनाए गए थे। इस दौरान पर्चे बनने में थोड़ा समय लगा।