फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sentence served in jail for the theft of a bike.

Etah News: चोरी की बाइक पकड़े जाने में जेल में बिताई अवधि की सजा

Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sentence served in jail for the theft of a bike.
एटा। बाइक बरामदगी से जुड़े कोतवाली नगर क्षेत्र के 19 साल पुराने मामले में न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

मामला आठ मई 2007 का है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रीधर निवासी चिलासनी कोतवाली देहात के कब्जे से एक बाइक बरामद हुई थी। इस संबंध में कोतवाली नगर में चोरी का माल रखने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने नौ जुलाई 2007 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान मॉनिटरिंग सेल ने मामले की लगातार निगरानी की और अभियोजन शाखा ने प्रभावी पैरवी की। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष को मजबूती से न्यायालय के समक्ष रखा गया। 3 सितंबर 2026 को सीजेएम न्यायालय ने दोषी श्रीधर को जेल में बिताई अवधि की सजा और तीन हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed