फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sensation spread due to the discovery of human bones in the forest

जंगल में मानव अस्थिपंजर मिलने से फैली सनसनी

Tue, 17 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sensation spread due to the discovery of human bones in the forest
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव जीसुखपुर के जंगल में एक मानव अस्थि पंजर मिलने से आस पास के ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। हालांकि पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने नरकंकाल का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया है। गांव जीसुखपुर के पास नदी में बारिश का पानी एकत्रित हो जाता है। सोमवार देर शाम मवेशी चरा रहे लोगों ने इसमें मानव अस्थि पंजर देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस स्थान पर नरकंकाल पाया गया, वहां जिला फिरोजाबाद के थाना जसराना की भी सीमा लगती है।
विज्ञापन

काफी समय तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में रिजोर पुलिस ने नरकंकाल को सील करके पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि नरकंकाल नदी किनारे मिला है, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराया गया है और डीएनए का नमूना भी लिया गया है। ताकि भविष्य में कोई परिजन आता है तो उसका डीएनए मिलान कराया जा सके। पोस्टमार्टम कराने के बाद कंकाल को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed