{"_id":"26124e406d15566340a73625ba800460","slug":"senior-businessmen-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपकरण विक्रेता संघ का वार्षिकोत्सव कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया।
पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों का हमेशा ध्यान में रखा गया है। भविष्य में भी व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पालिका नगर को साफ सुथरा बनाने को पूरी तरह से गंभीर है। पालिका ने कई कदम उठाए हैं। व्यापारी एवं नगर के सभी नागरिक पालिका के इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। संघ के अध्यक्ष चंद्रेश माहेश्वरी ने कहा कि संघ ने हमेशा व्यापारियाें की समस्याओं का ध्यान रखा है। उन्होंने सभी का आभार भी जताया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने वरिष्ठ व्यापारी चंद्र प्रकाश साहू, आनंद प्रकाश साहू, चुन्नी लाल सिंघल, श्याम विजय, राजेद्र प्रसाद माहेश्वरी का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में 15 लकी ड्रा निकाले गए। इनके विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस दौरान पवन भारद्वाज, प्रेमचंद्र साहू, केसी वार्ष्णेय, संजय गौड़, सुरेश मिश्रा, मोहन वार्ष्णेय, नीरज माहेश्वरी,अभिषेक माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, सुनील माहेश्वरी, भोला वार्ष्णेय, राम प्रकाश, रामसिंह, लाखन सिंह कुशवाह, शाहरुख सिद्दकी, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।