Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Season's First Fog Hits Etah, Cold Winds Slow Down Highway Traffic

सीजन का पहला कोहरा: दिल्ली हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, गर्म कपड़ों में निकले लोग; देखें वीडियो

Sat, 14 Nov 2026 08:36 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 08:36 AM IST
सार

एटा में शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाने के साथ ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास करा दिया। कम दृश्यता के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
 

विज्ञापन
Season's First Fog Hits Etah, Cold Winds Slow Down Highway Traffic
सीजन का पहला कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाया। कोहरे के साथ चलीं हल्की सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। सुबह हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालक लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।
विज्ञापन




सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को पहली बार सर्दी का अहसास हुआ। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी गर्म कपड़े पहनकर निकले, वहीं बाइक सवारों ने भी जैकेट और स्वेटर का सहारा लिया। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम रही।
विज्ञापन


हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम में सर्दी का असर बना रहा। सीजन के पहले कोहरे ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed