फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sdm inspection to voting place and preparatoins

धांधली की जांच की जद में आने वाले प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Sat, 26 Sep 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
sdm inspection to voting place and preparatoins
विकास कार्यों में धांधली करने वाले पंचायत प्रतिनिधि चुनाव नहीं लड़ सकते। इसके चलते प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले ऐसे प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। दर्जनों ग्राम पंचायतों में धांधली की जांच चल रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार वे प्रत्याशी पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जिन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान रहते हुए विकास कार्यों में धांधली की है। ऐसे लोगों को नामांकन से पूर्व पंचायती राज विभाग से प्रमाण पत्र लेना होगा। इस बार प्रधान का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रधानों को अपने विकास कार्यों का लेखा जोखा समय पूर्व विभाग को देना होगा। जिले में कई ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच पंचायती राज विभाग की ओर से की जा रही है। इसमें प्रधानों पर शौचालय, मनरेगा योजना के अलावा आदि विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

शासनदेश के अनुसार पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे पंचायत प्रतिनिधि इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। चुनाव से पूर्व उन्हें पंचायती राज विभाग से प्रमाण पत्र लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील पांडेय, डीपीआरओ
एसडीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
जलेसर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद मतपेटियों की सुरक्षा और एमजीएम इंटर  कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल का एसडीएम संदीप गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण किया। लेखपाल ओमवीर सिंह, शिक्षक सुनील पाठक आदि मौजूद थे।
 
पीआरडी जवान आमद कराएं
जलेसर। पंचायत चुनावों को दृष्टिगत प्रशिक्षित पीआरडी जवान एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे तक अपनी आमद पुलिस लाइन में कराएं। अनुपस्थित जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी। 

नामांकन कक्ष में उपस्थिति अनिवार्य
एटा। जिला मजिस्ट्रेट निधि केसरवानी ने सभी निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, स्टाफ निर्वाचन संबंधी को निर्देश दिए नामांकन कक्ष में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी नामांकन कक्ष में अनुपस्थित मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
 
वार्ड नंबर 12 से सुशीला देवी
जलेसर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सपा जिलाध्यक्ष रमेशबाबू यादव ने वार्ड नंबर 12 से सुशीला देवी निवासी नगला अहीर को प्रत्याशी घोषित किया है।
 
द्वितीय प्रशिक्षण तीन-चार को
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत पीठासीन अधिकारियों, सभी पोलिंग अफसर प्रथम, द्वितीय, तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण तीन-चार अक्तूबर को प्रथम पाली में सुबह आठ से दोपहर 12 और दोपहर एक से शाम चार बजे तक दिया जाएगा। वहीं पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में 29 सितंबर को प्रथम पाली में सुबह आठ से दोपहर 12 और दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed