{"_id":"67f56b39e5f9e92cba0657c4","slug":"sdm-inspected-the-wheat-procurement-center-etah-news-c-163-1-eta1003-132069-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एसडीएम ने किया गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एसडीएम ने किया गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण
Wed, 09 Apr 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। एसडीएम भावना विमल ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव सांथा नवीपुर के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद की प्रक्रिया को समझते हुए किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा।
सांथा नवीपुर पहुंचने पर किसान धूप में या फिर केंद्र से दूर पेड़ों के नीचे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस पर एसडीएम ने केंद्र पर टिनशेड की व्यवस्था करने को कहा, ताकि किसान छाया में बैठ सकें। साथ ही केंद्र पर पौधरोपण कराने को कहा। उन्होंने खरीद केंद्र के कर्मचारियों को हिदायत दी कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र के गांव मोहनपुर सिमराऊ पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों से संपर्क कर इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत अधिकारी सुप्रिया सिंह, लेखपाल, प्रधान एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद