फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   scuffle broke out between parents and in-laws In Etah who reached on receiving news of daughter death

पोस्टमार्टम हाउस पर चले लात-घूंसे: बेटी की मौत से आहत थे परिजन, डिमांड न पूरी होने पर प्रताड़ित करता था दामाद

Mon, 05 Aug 2024 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 06:12 PM IST
सार

बेटी की मौत से आहत मायकेवालों और ससुरालीजन के बीच पोस्टमार्टम हाउस पर लात-घूंसे चले। कहा कि पैसों की डिमांड पूरी न होने पर दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। 

विज्ञापन
scuffle broke out between parents and in-laws In Etah who reached on receiving news of daughter death
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की देर शाम महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। खबर पाकर पहुंचे पिता ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि, ससुराल वाले आत्महत्या की बात कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


घटना जसरथपुर थाना क्षेत्र के सरौंठ गांव की है। वहीं कमालपुर मई गांव निवासी मुकेश चंद्र ने बताया कि बेटी कीर्ति का विवाह सरौंठ निवासी बृजेश के साथ तय किया था। उसके पिता रामवीर स्वास्थ्य विभाग में हरदोई जिला में कार्यरत थे। अचानक रामवीर और बृजेश की मौत हो जाने के बाद 7 मई 2019 को उसके छोटे भाई वीनेश के साथ कीर्ति का विवाह कर दिया। 

विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पूर्व वीनेश ने मृतक आश्रित में नौकरी लगने की बात कहकर हम लोगों से तीन लाख रुपये ले लिए। मगर नौकरी नहीं लगी। रुपये दामाद ने खर्च कर लिए। लगभग सात दिन पूर्व फिर से वीनेश ने नौकरी की बात कहकर रुपये मांगे। जब हमने असमर्थता जाहिर की तो वह बेटी को प्रताड़ित करने लगा।
 
विज्ञापन

आरोप है कि वीनेश ने रविवार को बेटी को पीटा। इसकी शिकायत फोन पर अपने चाचा बबलू से की थी। शाम को गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हम लोग पहुंचे वहां पहुंचे तो वीनेश या उसका कोई परिवार का व्यक्ति मौजूद नहीं था। कीर्ति कमरे में बेड के ऊपर साड़ी की फॉल से बने हुए फंदे से लटक रही थी।
 
विज्ञापन

सोमवार को जब मृतका का शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गया तो लड़की के ससुरालीजन भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के मध्य विवाद होने लगा। हत्या-आत्महत्या को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।  हाथापाई भी हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। 
 

कीर्ति और वीनेश की दो साल की लड़की और मात्र डेढ़ माह का बेटा है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed