{"_id":"c67cb7ad0383276d47d8b17a2a14a166","slug":"scout-rally-guide-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 21 Nov 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी मैदान पर 26 वां स्काउट गाइड रैली का आयोजन किया गया। यहां पर स्काउट गाइड की भूमिका के बारे में बताया। विपरीत परिस्थितियों में काम करने के अभ्यस्त स्काउट गाइड ने हस्त कला कौशल, झांकी प्रदर्शन एवं मीनार, तंबू पुल आदि का प्रदर्शन कर जमकर प्रशंसा लूटी। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर मनोबल बढ़ाने का काम किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआईओएस ने कहा कि स्काउट-गाइड मित्रता, सहयोग और सेवा के प्रहरी हैं। विपरीत परिस्थितियों में इनकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। वैश्विक संगठन होने के कारण जिले के बच्चों में ऐसे संस्कारों की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने उपस्थित स्काउट-गाइड को छोटे सैनिक बताते हुए कहा कि इनका अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव आम आदमी को प्रेरणा देता है। आयोजन में शामिल 38 से अधिक टीमों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सेल्यूट किया। आधा दर्जन संस्थाओं के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। एसओसी प्रदीप गुप्ता ने आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थाओं को बच्चों को भविष्य के लिए तृतीय सोपान का प्रशिक्षण कराना चाहिए। ताकि उन्हें सरकारी सेवाओं में पांच अंकों का लाभ मिल सके। संयोजक बिजेंद्र सिंह यादव ने अतिथियों का आभार जताते हुए सीमित समय में बेहतर आयोजन बताया। स्काउट कमिश्नर डीके सिंह, संयोजक बिजेंद्र सिंह यादव, सह संयोजक मनोज तिवारी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किए। बीएसए एसएस यादव, डॉ पीपी सिंह, डॉ विनीता तिवारी, डॉ दिनेश वशिष्ठ, डॉ रामनिवास यादव, डॉ सुधीर गुप्ता, अनोखे सिंह यादव, अजय मोहन शर्मा, डॉ ब्रजभूषण सिंह, वेद सिंह यादव, आरएस सागर, महावीर सिंह, कालीचरन यादव, रनवीर सिंह यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।