फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Schools also are open in cold, children upset

ठंड में भी खुल रहे स्कूल, बच्चे परेशान

Fri, 16 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 16 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Schools also are open in cold, children upset
शुक्रवार का दिन भी ठिठुरन में गुजरा। शाम से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक छाया रहा। दोपहर बाद चमके सूर्यदेव भी राहत नहीं दे सके। ठंड के बावजूद स्कूल खुलने से छोटे बच्चे काफी परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



हाड़कंपाती ठंड का कहर नहीं थम रहा। चार दिन से गलन भरी सर्दी से लोग परेशान हैं। सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। दो दिन बाद शुक्रवार को दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव चमके, लेकिन लोगों को राहत नहीं दे पाए। सुबह बादल छाने के साथ घना कोहरा व्याप्त था।  गरीब बेसहाराआें का बुरा हाल है। अलाव के सहारे बैठकर लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन



दूसरी ओर मौसम का असर शिक्षण संस्थाओं में भी दिखाई दिया। 20 दिन बाद खुले स्कूलों में छात्र उपस्थिति नाम मात्र की रही। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए पहुंचे। माध्यमिक विद्यालयों में भी उपस्थिति काफी कम रही। कोहरे के चलते कक्षाओं में अंधेरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed