फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School made examination center without boundary wall, principal upset

Etah News: बिना बाउंड्रीवॉल के विद्यालय बना दिया परीक्षा केंद्र, प्रधानाचार्य परेशान

Wed, 15 Jan 2025 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Jan 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
School made examination center without boundary wall, principal upset
एटा। मलावन में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बना गया है लेकिन इसकी बाउंड्रीवॉल नहीं है। इसे लेकर प्रधानाचार्य परेशान हैं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं लेकिन जमीन की नाप के लिए लेखपाल नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने डीआईओएस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय के प्रधानाचार्य चंपाराम ने बताया कि विद्यालय परीक्षा केंद्र बना है। 24 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। इससे पहले यहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। बाउंड्रीवॉल का निर्माण सहित सीसीटीवी कैमरे आदि लगने हैं। बाउंड्रीवाल के निर्माण में एक युवक जमीन को लेकर विवाद कर रहा है। जमीन की नाप होनी है, लेकिन 3 दिन से लेखपाल नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में निर्माण करने के लिए विद्यालय में आए श्रमिक बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। बुधवार को डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत से मुलाकात कर समस्या बताई। कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले बाउंड्रीवॉल का निर्माण होना जरूरी है। मामले में डीआईओएस ने बताया कि एसडीएम से बात की गई है। दो दिन में लेखपाल वहां पहुंच जमीन की नाप करेगा। इसके बाद बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed