फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SC Commission was working for a particular caste for 70 years

Etah News: एक विशेष जाति के लिए 70 साल से काम कर रहा था एससी आयोग

Fri, 07 Feb 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
SC Commission was working for a particular caste for 70 years
शहर में गांधी मार्केट से काफिले के साथ निकलते केबिनेट मंत्री संजय निषाद- - फोटो : शहर में गांधी मार्केट से काफिले के साथ निकलते केबिनेट मंत्री संजय निषाद-
एटा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को एटा आए। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि 70 साल से आयोग एक जाति के लिए काम कर रहा था। उन्होंने यहां से संवैधानिक न्याय अधिकार रथयात्रा शुरू की।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी को संविधान में अधिकार दिए गए हैं। कमजोरों को अलग से अधिकार दिया गया है। 66 जातियों के समूह के अधिकारों की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति आयोग पर है। लेकिन देखने में आ रहा था कि आयोग केवल एक विशेष जाति के लिए काम कर रहा था। कश्यप, तुरैया, निषाद आदि जाति के लोगों ने अंग्रेजों-मुगलों को मौत के घाट उतरा।
विज्ञापन

देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भगवान राम को गंगा पार कराया। हम अपनी जाति के लोगों के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी तलाश रहे हैं। अपने वोट की ताकत से आगे बढ़ेंगे। महाकुंभ हादसे के सवाल पर कहा कि वहां जो हुआ उसकी न्यायिक जांच सरकार करा रही है। यह एक संवैधानिक प्रकिया है। जांच रिपोर्ट आने तक धैर्य रखना चाहिए। विपक्ष के आरोपों पर कहा कि उनके पास मौत का कोई आंकड़ा हो तो रिपोर्ट दें कि किस गांव से कितने लोग गायब हैं, मौत की बात किस आधार पर कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यहां से संवैधानिक न्याय यात्रा शुरू की गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। हिंदूवादी नेता रंजीत कुमार राजू आर्य ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंत्री का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता ही लोकसभा चुनाव में विभीषण बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed