फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saste daam mein baik khareedane ko machee maaraamaaree

सस्ते दाम में बाइक खरीदने को मची मारामारी

Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
saste daam mein baik khareedane ko machee maaraamaaree
छूट ‌के बाद बाइकें ‌ब‌िक जाने से एजेंसी का ग‌िरा शटर - फोटो : amar ujala
 बीएस-3 वाहनों पर रोक लगने के बाद शुक्रवार को इसकी बिक्री का आखिरी दिन था। इन वाहनों को बेंचने के लिए कंपनियों ने कीमतों में भारी छूट दी। इससे एजेंसियों में खरीदारों की भीड़ टूट पड़ी। 10-15 हजार की छूट का आलम यह रहा कि जिले की सभी एजेंसियों में दोपहिया वाहनों का स्टॉक दोपहर में ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली अप्रैल से बीएस-3 मानक वाले वाहनों की बिक्री पर रोक लग रही है। जिले में विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों पर करीब एक हजार से ज्यादा वाहनों का स्टॉक था। गुरुवार  की रात को कंपनियों ने वाहनों की बिक्री पर छूट की घोषणा की थी। हीरो मोटर्स ने बाइक के दामों में 15 हजार रुपये की छूट दे दी। इससे सुबह से जीटी रोड स्थित शोरूम पर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान बाइक और स्कूटी की खूब खरीद हुई। उधर, टीवीएस शोरूम पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। दोनों एजेंसियों से करीब एक दिन में 700 वाहन बिक गए। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्थित एजेंसियों पर भी बुकिंग और बिक्री का भार रहा। हीरो मोटर्स के बाल किशन शर्मा ने बताया कि पूरा स्टॉक खत्म हो गया है। एक दिन में करीब 300 गाड़ियों की बिक्री हुई है। कंपनी के आदेश पर ग्राहकों को छूट का आफर दिया गया था।
विज्ञापन


पंजीकरण को लगी रही भीड़
जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर भी वाहनों के पंजीकरण के लिए धक्का-मुक्की देखने को मिली। बाइक खरीदने के बाद लोग सीधे पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय पहुंचे। इस दौरान चालान जमा करने के बाद लोगों ने नए वाहन का पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed