फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SARCASM ON SP

लाभार्थियों की साइकिलें सपा की रैली में चलती थीं: मौयै

Mon, 01 Feb 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
SARCASM ON SP
कार्यक्रम में संबोधित करते मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व मंचासीन भाजपा पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम सेवा योजना एवं समन्वय विभाग के केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया। कहा कि सपा सरकार में बांटी जाने वाली साइकिलें सपा के गुर्गे उठाकर पार्टी की रैली में चलाने के लिए ले जाते थे, और गरीब परिवारों की बेटियां साइकिल का लाभ पाने से वंचित रह जाती थीं। भाजपा की सरकार में गरीबों, होनहार बेटियों को योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आईटीआई परिसर में मिशन शक्ति के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों को हित लाभ प्रदान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में योजना के तहत मेधावी छात्राओं को साइकिल, कन्याओं के विवाह के लिए धनराशि सहित अन्य योजनाओं में श्रमिकों को हित लाभ पहुंचाया गया है। बताया कि जिले में सात हजार 618 लोगों को तीन करोड़ 53 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान डा. भीमराव अंबेडकर ने लिखा था, बाबा साहब संविधान लिखने से पहले मंत्री और उससे भी पहले वकील रहे, इससे उन्हें कानून और कानूनों में खामियों की बेहतर जानकारी थी, उनके द्वारा लिखा गया संविधान आज भारत में लोकतंत्र की गीता के समान है। समारोह में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य और सहकारी बैंक के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह देरी से पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह, विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी, प्रदीप भामाशाह, प्रमोद गुप्ता आदि मंचासीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed