फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sample given in the afternoon...report received in the evening, doctor got up

Etah News: दोपहर में दिया सैंपल...शाम को मिली रिपोर्ट, उठ गए चिकित्सक

Wed, 23 Oct 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sample given in the afternoon...report received in the evening, doctor got up
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन ओपीडी 2600 से 2700 तक पहुंच रही है। सर्वाधिक मरीज मेडिसिन विभाग सहित त्वचा रोग विभाग में पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिन मरीजाें ने दोपहर के समय पहुंचकर सैंपल दिया, उन्हें शाम तक रिपोर्ट मिली। तब तक चिकित्सक उठ चुके थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में चिकित्सक को दिखाने के लिए बुधवार को लाइन में लगे सकीट निवासी उदयवीर ने बताया कि मंगलवार को वह बुखार के चलते दिखाने आए थे। चिकित्सक ने खून की जांच लिख दी। दोपहर बाद सैंपल दे पाया। शाम के समय रिपोर्ट मिल पाई। अब रिपोर्ट दिखाने आए हैं, लेकिन फिर भी लाइन में लगना पड़ा है।
विज्ञापन

लालपुर निवासी रितेश ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद जांच को सैंपल दिया था बुधवार को रिपोर्ट मिली है। अब चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन में लगे हैं। वहीं पैथोलॉजी विभाग के पास बैठी सुमन ने बताया बेटी को बुखार आ रहा है। सैंपल दे दिया है रिपोर्ट के इंतजार में बैठे हैं, एक घंटा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को बुखार के चलते मंगलवार को चिकित्सक को दिखाने आए थे। चिकित्सक ने खून की जांच लिख दी। बुधवार को रिपोर्ट मिल पाई है। अब रिपोर्ट दिखाकर दवा लूंगा। -अमित, मलावन

बुखार और दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को दिखाने पर चिकित्सक ने जांच लिख दी। 3 बजे रिपोर्ट मिली। तब तक चिकित्सक उठ गए। बुधवार को दिखाने आए हैं। -रामदुलारे, संजय नगर


पैथोलॉजी विभाग में प्रतिदिन 5000 के करीब जांचे हो रहीं हैं। जांच होने में समय लगता है। इसलिए मरीजों को रिपोर्ट देर में मिल पाती है। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed