फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samaaj ke utthaan ke lie saty par chalen

समाज के उत्थान के लिए सत्य पर चलें

Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
samaaj ke utthaan ke lie saty par chalen
मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निधौलीकलां स्थित गहेतू रैंप पर मंगलवार को मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन हुआ। समागम में भाग लेने के लिए सैकड़ों बसों और वाहनों में भरकर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। वहीं छह हजार से ज्यादा सेवादारों ने तमाम व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो  गुलाबी वस्त्रों में तैनात सेवादारों ने व्यवस्था की कमान संभाली। पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा तो श्रद्धालु साकार विश्व हरि के दर्शनों को उत्साहित दिखे। दोपहर एक बजे साकार विश्व हरि भोले बाबा के मंच पर पहुंचते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। साकार विश्व हरि ने कहा कि आज वर्गवाद, धर्मवाद, सांप्रदायिकता, भौतिकता, गरीब-अमीर के भेदभाव के लिए हम सब दोषी हैं। वर्गवाद और धार्मिक उन्माद से न कभी किसी का भला हुआ है और न होगा। मानवतावादी बनकर समाज के उत्थान के लिए सत्य पर चलें। इससे अनेकता मेें एकता, भाईचारा, सद्भावना की भावना को बल मिलेगा। समागम के विशाल पांडाल में कंट्रोल रूम बनाकर व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई। ज्ञानेंद्र यादव, रमेश भारती, दुर्गपाल यादव, शिवप्रताप सिंह तोमर, कैलाश चंद्र, बाबूराम, राकेश कुमार, राजकुमार, आशा यादव, मिथलेश यादव, सत्येंद्र प्रभाकर, रामवीर सिंह, मुकेश यादव समेत हजारों लोग समागम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
दो जोड़ों का हुआ विवाह
समागम के दौरान दो जोड़ों का दहेज रहित विवाह कराया गया। समागम में हाथरस के गुलाबपुर निवासी विकास की शादी एटा के भोपतपुर निवासी पूजा और काली मंदिर दिल्ली निवासी भारत पाठक की शादी बुलंदशहर के नवीपुर खेड़ा निवासी नीलम शर्मा से हुआ। विवाह में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर काउंसलर एपी सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। वहीं समागम शुरू होने से पहले से लेकर खत्म होने के बाद एक साथ श्रद्धालुओं का रैला निकला, तो जलेसर-निधौली मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों और सेवादारों ने यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed