{"_id":"6848715baf0bbc976f05037f","slug":"salesman-dies-in-collision-between-two-bikes-etah-news-c-163-1-eta1001-134744-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बाइकों की टक्कर में सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बाइकों की टक्कर में सेल्समैन की मौत
Tue, 10 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
इंद्रेश
- फोटो : इंद्रेश
जैथरा। थाना क्षेत्र में गांव धरौली के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवारी सेल्समैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
थाना अलीगंज के गांव अहमदपुर निवासी गंगा चरण ने बताया कि बेटा इंद्रेश कुमार (25) अलीगंज स्थित कमलेश ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की शाखा पर सेल्समैन के पद पर काम करता था। मंगलवार को वह फील्ड से लौट रहा था। शाम लगभग 4 बजे जैथरा थाना क्षेत्र में धरौली गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवारी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंद्रेश के शव का पोस्टमार्टम कराया है।