फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Salesman committed suicide by hanging himself

Etah News: सेल्समैन ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 29 May 2025 10:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 May 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Salesman committed suicide by hanging himself
एटा। शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती की जैन गली में बुधवार की देर रात एक सेल्समैन ने फंदे से लटकककर जान दे दी। जिस वक्त उसने फंदा लगाया घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और पत्नी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

जैन गली निवासी नीरू जैन ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व संजू जैन(52) के साथ विवाह हुआ था। संजू ने कुछ दिन यहां और फिर दिल्ली में नौकरी की तो साथ रही। गलत शोहबत में पड़कर संजू अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। जिसके चलते घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी वजह से दिल्ली छोड़कर वापस एटा आ गए।
विज्ञापन

यहां पति ने बिजली मिस्त्री का काम शुरू कर दिया, मगर नशे में रहने के चलते काम मिलना बंद हो गया। वर्तमान में वह सेल्समैन का कार्य करते थे। 27 मई को शराब पीकर घर पर आए और गालियां देते हुए पीचने लगे। जिसके चलते उनको छोड़कर भतीजे के पास चली गई और कोतवाली नगर में जाकर लिखित शिकायत भी की। जिसके चलते रात के लगभग 1 बजे संजू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। भतीजे को फोन कर उसके साथ मायके मलावन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मई की रात में संजू ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची। जेठ व अन्य ससुरालीजन को सूचना दी तो वे लोग गालीगलौज करने लगे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed