{"_id":"b8a4ee6726ad1d8a7edd482bf2126e9a","slug":"salary-withheld-of-the-deputy-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी डायरेक्टर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी डायरेक्टर का वेतन रोका
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजनांतर्गत चयनित सभी लोहिया गांव शीघ्र विकास कार्यों से संतृप्त हो जाने चाहिए। लापरवाही पर अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्हाेंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण व विकास कार्य मार्च के अंत तक प्रत्येक दशा में पूरे हो जाने चाहिए। साथ ही 500 से अधिक की आबादी एवं अन्य ग्रामों के सभी संपर्क मार्ग पीडब्ल्यूडी शीघ्र बनवाए। मॉडल स्कूल भी मार्च तक हैंडओवर हो जाएं। इस दौरान बैठकाें में लगातार अनुपस्थित रहने व जनेश्वर मिश्र योजना के तहत लापरवाही पाने पर डिप्टी डायरेक्टर मंडी निर्माण का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियाें को निर्देशित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपने क्षेत्र के ग्रामों को मनरेगा की धनराशि से शत-प्रतिशत संतृप्त करें। गंावों में जिन लाभार्थियों के मनरेगा जॉबकार्ड नहीं बने हैं, वहां कैंप लगाकर इन्हें बनाएं। महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था के तहत सिर्फ 16 गांवों को संतृप्त क्यों किया गया है, बाकी को भी शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कब्रिस्तान संबंधी समस्याओं को भी दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ साहब सिंह, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, डीडीओ राधेश्याम, एसडीएम अलीगंज भैरपाल सिंह, पीडी केके वैश्य, डीएसटीओ एके दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।