फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Saint intercourse drew crowds of devotees

संत समागम में उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 03 Nov 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 03 Nov 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
 Saint intercourse drew crowds of devotees
तीर्थनगरी में मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया। लहरा रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में भोले बाबा ने मानव धर्म सर्वश्रेष्ठ बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकता, भाईचारे और सत्यव्रत का पालन करने से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। प्रेम, प्रीत, नम्रता सहनशीलता जैसे उच्च गुणों वाले व्यक्ति ही असीमित ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं।
उन्होंने समाज में वर्गवाद, धर्मवाद, सांप्रदायिकता, ढोंग पाखंड, अंधविश्वास, निंदा चुगली को घातक बताते हुए कहा कि उन्माद और कट्टरता की जड़ है उपरोक्त बुराई। इन सामाजिक बुराईयों और व्यसन के अंत के लिए हमें अनेकता में एकता, सरलता, समानता, समरसता और सदभावना का ही अमृत पीना पडे़गा।
विज्ञापन

सत्यता का व्रत धारण करने से प्राप्त आत्मविश्वास को उन्होंने मानव के विकास की अमूल्य संपत्ति बताया। इस समागम में प्रदेश के कौने-कौने से जहां काफी संख्या में अनुयायी पहुंचे वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि प्रदेशों के श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंच गये थे। कार्यक्रम में महेंद्रपाल सिंह, जयराम सिंह, राजू अग्रवाल, नारायन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, लक्ष्मण सिंह, दिवारीलाल, किशनचंद्र गौड पंडा, ओमपाल सिंह आदि ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed