{"_id":"69de9968008254d2de04084c","slug":"sahalag-bazaar-etah-news-c-163-1-eta1002-149180-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से शुरू हो गए सहालग, बाजारों में दिख रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से शुरू हो गए सहालग, बाजारों में दिख रही रौनक
विज्ञापन
शहर के बाबूगंज में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवााद
एटा। खरमास की समाप्त होने के बाद बुधवार से सहालग शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। खासतौर पर कपड़ा बाजार में जमकर खरीदारी की जा रही है। सहालग की शुरूआत से पहले दिन से ही बाजार भरे हुए दिखाई दिए। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी अधिकांश दुकानदारों ने सुबह ही अपने प्रतिष्ठान खोले। प्रमुख बाजार बाबूगंज, घंटाघर, गांधी मार्केट, हाथीगेट बाजार में सुबह 10 बजे से ही बाजारों में भीड़ का दबाव बढ़ना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। सहालग की खरीदारी में कपड़ा बाजार में काफी रौनक देखी गई।
गांव बिरामपुर निवासी शशि ने बताया मेरे भांजे की शादी 19 अप्रैल को है। सगाई की तैयारियों के लिए बच्चों व बड़ों के कपड़े खरीदने आए हैं। आगरा रोड निवासी अनीता देवी ने बताया सोचा था कि साप्ताहिक बंदी होने से बाजार में कम भीड़ होगी और आराम से खरीदारी कर लेंगे लेकिन यहां तो इतनी भीड़ थी कि दुकानदारों ने हमें इंतजार करने के लिए कहा। दुकानदार अमित गुप्ता का कहना है कि पिछले महीने बाजार काफी शांत था बुधवार से शुरू हो रहे सहालग की वजह से मंगलवार की रौनक ने उम्मीदें जगा दी हैं।
-- -- -- -- -
जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस सतर्क
तीन माह तक चलने वाले सहालग में सड़क पर जाम की समस्या से निजात के लिए हर तिराहे-चौराहे पर जाम नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। शहर के बढ़ने वाले यातायात के बोझ को नियंत्रण के लिए पुलिस सतर्क है। मुख्य बाजारों के बाहर पुलिस की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बोले लोग-
बाजार में सुबह से ही रौनक है सबसे अधिक कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग आ रहे है। बुधवार से सहालगों की शुरूआत हो रही है ऐसे में हमने भी पहले से कपड़ों के स्टॉक फुल कर लिए हैं। - अमित कुमार, दुकानदार
-- -- -
मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बंदी होती है। सोचा था कि आराम से कपड़े खरीदूंगा, लेकिन बाजार में बहुत भीड़ है। घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। परिवार के साथ बाजार आएं हैं। - प्रभात कुमार, पटियाली गेट