{"_id":"5830827b4f1c1b57258ff191","slug":"sahaavar-bana-ol-ovar-chaimpiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर बना ऑल ओवर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर बना ऑल ओवर चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। सहावर ऑल ओवर चैंपियन एवं अमांपुर उप विजेता रहा। समापन मौके पर विजेता टीम एवं खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में सहावर विकास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए खुद को चैंपियन साबित किया। इस टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। शनिवार को क्रीडा प्रतियोगिता के समापन मौके पर मुख्य अतिथि रहे सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होती है। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सराहते हुए उन्होंने कहा कि इन्हें तराशने की जरूरत है। इसके बाद ये खिलाड़ी देश-दुनिया में नाम रौशन कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह, वीरेंद्र पटेल, प्रमोद कुमार, थान सिंह, जिला समन्वयक सुधीर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मुनेश राजपूत, केहरी सिंह, अजय यादव, दीन दयाल, देवेंद्र, नीलेश, भरतेंद्र, पुष्पेंद्र, यादराम, फरकान अली, शुभनेश यादव, खूबेंद्र सिंह, दिलीप यादव, गजेंद्र यादव अमित पुंढीर, ललितेश कुलश्रेष्ठ, मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहीं।