फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saanskrtik prastuti se chhaatron ne kiya mantramugdh

सांस्कृतिक प्रस्तुति से छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध

Mon, 14 Nov 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
saanskrtik prastuti se chhaatron ne kiya mantramugdh
नेहरू जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जयंती पर सोमवार को स्कूलों में रंगारंग कार्यकमाें का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

किदवई नगर के विश्वभारती पब्लिक स्कूल में बाल मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी शंभूनाथ एवं सपा के जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने किया। साथ ही बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। एसडीएम सदर रवि श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, सूफिया अवरार, प्रो.राकेश मधुकर, उमेश गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीला का मंचन किया और प्रतियोगिताओं में शिरकत की। प्रिंसिपल बिंदु जायसवाल, प्रबंधक पियूष जैन टीचर्स ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। मयंक, पूजा, मेघा, अनमोल, आरती, मेघना मौजूद रहे। कृष्णा किड्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ फैंसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सेंटा क्लॉज की ड्रेस में पुन्य शर्मा, देव चौधरी नेताजी, कार्तिकेय किसान की ड्रेस में आकर्षण बने रहे। प्रधानाचार्य रूबी बंसल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अगापे स्कूल में बाल दिवस का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया। बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए गांधी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रेरक प्रसंग सुनाकर सच्चाई की राह पर चलने का आहवान किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति तो स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। श्यामनगर स्थित एसबीआर पब्लिक स्कूल में केक काटकर बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य शिखकों ने बच्चों को बधाई दी। शिवशरण चक, योगेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, साजिया खान, सरिता माथुर शामिल रहे। एमजी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ का नाटयगीत प्रस्तुत किया। फेंसी ड्रेस में भी बाल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रबंधक राहुल गुप्ता ने कहा कि बाल दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमारे पड़ोस में भी कोई बच्चा अशिक्षित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed