{"_id":"30bedf12a06fbe2d3478a892a5dee380","slug":"rural-land-dispute-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखपुर नरई के नगला बदिक में जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके भाई को लाठियों के प्रहार से घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम को एटा भेजा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हरी सिंह (55) पुत्र भूपाल सिंह निवासी नगला बदिक का गांव के ही जसवंत से जमीन का विवाद चल रहा था। वह अपने भाई चोब सिंह के साथ जमीन को देखने गया। इस बात की जानकारी जसवंत को हुई तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। हरी सिंह और उसके भाई को देखकर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। जसवंत व उसके साथी लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। इसी बीच जसवंत ने हरी सिंह को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। जब इस बात की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सुखवीर सिंह, थाना प्रभारी रफत मजीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई चोबसिंह ने जसवंत पुत्र उमराय, प्रेमवती पत्नी जसवंत, दयाराम पुत्र किशोरीलाल,अनेकपाल पुत्र जसवंत सिंह को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हत्या का शिकार हरी सिंह रूपवती वर्मा इंटर कालेज शेखपुर नरई में चौकीदारी करता था। जमीन का विवाद तहसील न्यायालय में चल रहा था।
डीएम के आदेश पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
सहावर। विवादित जमीन पर जसवंत शनिवार को निर्माण कार्य करा रहा था। जब इसकी जानकारी हरी सिंह को हुई तो उसने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था लेकिन रविवार को पुन: विवाद हो गया।