{"_id":"670fc5d39d7c8750310616a4","slug":"ruckus-in-meeting-for-ration-dealer-in-etah-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: राशन डीलर की बैठक में हंगामा... मची भगदड़, बीडीओ और पुलिस फोर्स भी न करा सका चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राशन डीलर की बैठक में हंगामा... मची भगदड़, बीडीओ और पुलिस फोर्स भी न करा सका चुनाव
Wed, 16 Oct 2024 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:32 PM IST
सार
एटा में राशन डीलर की बैठक में हंगामा हो गया। इससे भगदड़ मच गई। बीडीओ और पुलिस फोर्स भी न चुनाव करा सका।
विज्ञापन
राशन डीलर की बैठक में हंगामा... मची भगदड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को राशन डीलर के लिए होने वाली बैठक में हंगामा हो गया। खंड विकास अधिकारी और पुलिस फोर्स होने के बाद भी बैठक संपन्न नहीं हो सकी। दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
घटना सकीट ब्लॉक के नगला पुखे, गुपाल पूरा और बेश खेड़िया गांव को मिलाकर एक राशन की दुकान चलती है। गांव में राशन डीलर के लिए चुनाव के लिए बैठक की गई। बैठक में गांव के लोग एकत्र हुए। इसी बीच दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो हंगामा हो गया। भगदड़ मच गई। इससे बैठक संपन्न नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बैठक में वेश खेड़िया के अमर सिंह पुत्र देवी राम और रवी कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी नगला पुखे उम्मीदवार थे। दोनों अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ बैठक में पहुंचे। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बैठक कराने पहुंची टीम के साथ खंड विकास अधिकारी फैसल आलम भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक शुरू की गई। बैठक के बीच में कुछ लोग उत्पात करने लगे। कुछ ही देर में हंगामा होने लगा। कहासुनी बढ़ी तो बैठक तितर-बितर हो गई। खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने बताया कि राशन डीलर के चुनाव के लिए बैठक संपन्न नहीं हो सकी। जल्द ही कड़ी व्यवस्था के बीच बैठक रखी जाएगी।