फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ruckus in Etah Before Janmashtami firing spread panicvillagers chased away the police

Firing In Etah: जन्माष्टमी से पूर्व एटा में बवाल, पुलिस टीम को दौड़ाया...फायरिंग से दहशत; तनाव पूर्ण हालात

Sat, 16 Aug 2025 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 11:01 AM IST
सार

 Etah Crime News: एटा के नयागांव थाना क्षेत्र में आधी रात को बवाल हो गया। ग्रामीणों ने दो युवकों को चोर समझकर पीट दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

विज्ञापन
ruckus in Etah Before Janmashtami firing spread panicvillagers chased away the police
एटा में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 UP News In Hindi: एटा के नयागांव थाना क्षेत्र में रात को भारी बवाल हो गया। गांव अगस्तिया से गुजर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीट दिया। युवकों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस टीम को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही एएसपी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थिति को संभाला जा सका।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार दो युवक गांव अगस्तीया से होकर गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को चोर समझ कर पीट दिया। घायल युवकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर 112 पीआरवी के जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की झड़प पुलिसकर्मियों से भी हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए खदेड़ दिया। सूचना पर कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। इस दौरान एएसपी राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed