फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rs 64,000 in cash and gold and silver jewellery were stolen from the house

Etah News: घर से 64 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Fri, 16 Oct 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rs 64,000 in cash and gold and silver jewellery were stolen from the house
अलीगंज। गेवर असदुल्लापुर गांव में चोर एक घर से 64 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र नवाब सिंह के अनुसार, 14 अक्तूबर की रात 11 बजे से 15 अक्तूबर की सुबह ढाई बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोर 64 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, कुंडल, झाले और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह सामान की जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed