फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Route diversions increase commuter woes; e-rickshaw drivers hike fares.

Etah News: रूट डायवर्जन से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ई-रिक्शा चालकों ने बढ़ाया किराया

Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Route diversions increase commuter woes; e-rickshaw drivers hike fares.
बस स्टैंड के सामने से सवारी बिठाते ई-रिक्शा। संवाद
एटा। कांवड़ यात्रा के कारण शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम छह बजे तक लागू किए गए रूट डायवर्जन से शहर में आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका फायदा ई-रिक्शा चालक उठा रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे पुल तक जाने के लिए पहले जहां सामान्य तौर पर 10 रुपये किराया लिया जाता था, वहीं अब ई-रिक्शा चालक दो से तीन गुना तक किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। रेलवे पुल की ओर जाने वाले यात्रियों को निर्धारित मार्ग से घूमकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में दूरी बढ़ने के साथ ई-रिक्शा का किराया भी बढ़ गया है। यात्रियों का कहना है कि चालक मनमाना किराया मांग रहे हैं। छोटी दूरी के लिए भी 20 से 30 रुपये तक लिए जा रहे हैं। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सोमवार शाम तक रहेगी व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदली रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। वहीं यात्रियों ने ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले लोग-
रूट डायवर्जन के कारण पहले से ही रास्ता लंबा हो गया है। रेलवे पुल तक जाने के लिए सामान्य दिनों में करीब 10 रुपये किराया लिया जाता था, लेकिन अब ई-रिक्शा चालक 20 से 30 रुपये मांग रहे हैं। उनका कहना है कि मजबूरी में लोगों को अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। - आराधना शर्मा, शिवगंज



रूट डायवर्जन जरूरी है, लेकिन इसका असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों को वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऊपर से ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। प्रशासन को किराया तय कराने के साथ ही यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। - मनु कुमारी, निकट गोशाला



कांवड़ियों की राह पर पुलिस की पैनी नजर
एटा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन अलर्ट नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मिरहची थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक और एडीएम प्रशासन ने कोतवाली देहात, अवागढ़ और सकरौली थाना क्षेत्रों में कांवड़ रूट पर व्यवस्थाओं को जांचा। अधिकारियों ने यातायात, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों को परखा।

एसएसपी डॉ. इलामारन ने मिरहची क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, शिविर और भंडारों का भी निरीक्षण किया। एएसपी श्वेताभ पांडेय और एडीएम प्रशासन संगमलाल ने कोतवाली देहात, अवागढ़ और सकरौली क्षेत्र के कांवड़ मार्गों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आने-जाने वाले रास्तों, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को देखा।

बस स्टैंड के सामने से सवारी बिठाते ई-रिक्शा। संवाद

बस स्टैंड के सामने से सवारी बिठाते ई-रिक्शा। संवाद

बस स्टैंड के सामने से सवारी बिठाते ई-रिक्शा। संवाद

बस स्टैंड के सामने से सवारी बिठाते ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed