{"_id":"0538276b89a46464797940fd37d5cbc5","slug":"robery-in-paidapur-and-saray-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पैंदापुर और सराय में डाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पैंदापुर और सराय में डाका
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की रात जनपद के दो गांवों में बदमाशों ने कहर ढहाते हुए ़डाका डाला। गांव पैंदापुर में एक मकान पर धावा बोल लाखों के जेवर और नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर मां और बेटे को सरियों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। बाद में इन्ही बदमाशों ने सराय में धावा बोल कर एक अन्य मकान से लाखों के जेवर लूटे। घटना के बाद रात ही गांवों में जगार हो गयी। दहशत में आए ग्रामीणों ने रात तो ही थाना प्रभारी को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। आक्रोशित ग्रामीण सुबह एसएसपी आवास पहुंचे और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बदमाशों की संख्या छह से अधिक बतायी गई है।
थाना बागवाला के गांव पैंदापुर निवासी रामेश्वर सिंह गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे थे, जबकि अंदर पत्नी श्यामबेटी और बेटा अवधेश सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे बदमाश पहले श्यामबेटी के कमरे में घुसे, जहां से करीब ढाई लाख के जेवर और 18 हजार की नकदी बक्से से निकाल ली। बाद में अवधेश के कमरे में पहुंच सामान निकालने लगे। खटपट की आवाज सुनकर अवधेश जाग गया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने अवधेश के सिर में सरिया से प्रहार कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंची मां को भी बदमाशों ने पीटा। शोर मचने पर गांव में जगार हो गयी। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर रखा और गांव से नहीं निकलने दिया। इस बीच गांव वालों ने थाना प्रभारी को कई बार फोन किए लेकिन उनका फोन नहीं उठा। घेराबंदी पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग हुई। फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बदमाशों का हौंसला देखे यहां हुई घेराबंदी के बाद उन्होंने गांव सराय में मानिकचंद्र के घर को निशाना बनाया और यहां से दो लाख से अधिक के जेवर लूट ले गए। घटना के बाद यहां भी ग्रामीणों ने एसओ को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। घटना से आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर में भरकर एसएसपी आवास पहुंचे और एसओ पर कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बदमाशों की घेराबंदी कर एसओ के पास कई बार फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठाया। इसके चलते बदमाश आसानी से भाग गए। एसएसपी एसके वर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की तहरीर पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दी है।