फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   robbers of etah,robbers of UP,aloo ka truck loota

कार सवार बदमाशों ने आलू से भरा ट्रक लूटा

Tue, 22 Sep 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
robbers of etah,robbers of UP,aloo ka truck loota
एटा। थाना पिलुआ जीटी रोड स्थित फौजी ढाबा के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे कार सवार बदमाशों ने आलू से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाश चालक और क्लीनर को कार में बैठाकर ले गए और मिरहची क्षेत्र में हाथ पैर बांधकर डाल गए। किसी तरह से दोनों ने हाथ पैर खोले और रात में ही ग्रामीणों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। तीन पुलिस की टीम ट्रक को बरामद करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव तुर्रा प्रेम नगर निवासी चालक नीरज कुमार पुत्र प्रेम शंकर क्लीनर कुंवर सिंह निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर जारौंठ, अलीगढ़ से ट्रक में करीब 645 बोरा आलू लादकर कानपुर के लिए निकले थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे सुन्ना नहर पुल पर पहुंचे तभी पीछे से सफारी कार सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और कहा कि पीछे सड़क हादसा करके आया है। मना किया तो फौजी ढाबा पर कार आगे लगाकर ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने कहा कि कड़क हादसा करके आए हो। दोनों लोग थाना चलो और जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने दोनों के हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गांव जारथर थाना मिरहची के पास डाल गए। किसी तरह से हाथ पैर खोलकर दोनों गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के फोन से पुलिस को खबर दी। पुलिस को लेकर ट्रक के पास पहुंचे तो ट्रक गायब था। चालक नीरज ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ ट्रक और आलू लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ से कानपुर जा रहे आलू से लदे ट्रक चालक को सड़क हादसा करने का बहाना करके कार सवार बदमाशों ने रोक कर लूट की वारदात की है। चालक की तहरीर पर थाना पिलुआ में मुकदमा लिखाया गया है। थाना पिलुआ, मिरहची और स्वॉट टीम को खुलासा के लिए लगाया गया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। -ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed