{"_id":"610938e98ebc3e88c6625312","slug":"robbers-became-to-fulfill-expensive-hobbies-etah-news-agr5023063186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगे शौक पूरे करने को बन गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगे शौक पूरे करने को बन गए लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। महंगे शौक पूरे करने के लिए पढ़ने-लिखने की उम्र में लुटेरे बने चार शातिरों को कोतवाली देहात और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। चोरी और लूट की आठ वारदातों का खुलासा हुआ है और माल को बरामद किया गया है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दुरवीन, गौरव, सुनील कुमार निवासीगण हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात और राहुल कुमार निवासी मोहब्बतपुर थाना निधौली कलां को गिरफ्तार किया है।
आरोपी महंगे कपड़े और स्टाइलिश फैशन के साथ ही शराब का शौक पूरा करने के लिए अप्रैल से वारदातें करते आ रहे हैं। उन्होंने पूछताछ में आठ वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। इनके कब्जे से लूट और चोरी की वारदातों की बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक, सौर ऊर्जा की तीन प्लेट, सात बैटरी, एक घरेलू गैस सिलिंडर और 8500 रुपये बरामद किए गए हैं।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
आरोपियों ने 27 अप्रैल 2021 को निकेंद्र निवासी कुंदन नगर टीकाराम कॉलोनी नौरंगाबाद जिला अलीगढ़ और इसकी पत्नी के साथ छितौनी पुल बाईपास पर एक सोने की चैन व एक अंगूठी लूटी थी। 16 जुलाई 2021 को ग्राम नगला कंचन थाना कोतवाली देहात डिग्री कॉलेज के पास से दो बैटरी, 26 जुलाई को शिखा पेट्रोल पंप ग्राम बाबसा थाना कोतवाली देहात से तीन सौर ऊर्जा प्लेट, 25 जुलाई को इसौली-जलेसर मार्ग पर दूध की डेरी से एक घरेलू गैस सिलिंडर, 28 जुलाई को रेलवे रोड स्थित एटीएम से छह बैटरी, 22 जुलाई को इंडिया वन एटीएम पीपल अड्डा से आठ बैठरी और 30 अगस्त को जिला पंचायत से दो बैटरी चोरीं।