फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways bus-loader collided, two people injured

Etah News: रोडवेज बस-लोडर गाड़ी भिड़ीं, दो लोग घायल

Wed, 11 Sep 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus-loader collided, two people injured
एटा। जैथरा कस्बे में बुधवार सुबह 9 बजे गांधी विद्यालय के सामने रोडवेज बस और लोडर वाहन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। लोडर के परखच्चे उड़ गए। बस में बैठे दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मैक्स पिकअप चालक कुशल पाल ने बताया कि हाथरस जनपद के कस्बा सादाबाद से सरसों का तेल व रिफाइंड तेल लेकर सराय अगहत जा रहा था। फर्रुखाबाद से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। मेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें मैं अकेला ही था, किसी तरह जान बच गई।
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज बस में चालक के पीछे बैठे दो यात्री घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर थाना नयागांव के गांव नगला गंजी निवासी रोहितास मेडिकल कॉलेज एटा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल बिहार प्रांत के जनपद जफरपुर के निवासी सत्य नारायण को मामूली चोट होने पर उपचार देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed