{"_id":"6335e0079dba433ba42e70d3","slug":"roads-could-not-bear-three-days-of-rain-etah-news-agr548578870","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की बारिश न सह पाईं सड़कें, हुईं क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की बारिश न सह पाईं सड़कें, हुईं क्षतिग्रस्त
सार
जिले में तीन दिन जोरदार बारिश हुई जो रिकॉर्ड 300 मिमी से अधिक दर्ज की गई।विकास भवन में बैठने वाले कई अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, उन्हें भी यह गड्ढे नजर नहीं आते हैं।शहर के पीपल अड्डा से आगे गंजडुंडवारा मार्ग शुरू होता है।
विज्ञापन
विस्तार
एटा। जिले में तीन दिन जोरदार बारिश हुई जो रिकॉर्ड 300 मिमी से अधिक दर्ज की गई। इस बारिश को जिले की सड़कें न सह पाईं। अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। डामर बह गया और गिट्टियां उखड़ गईं, सीसी सड़कें भी टूटी हैं। गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर लोग हिचकोले खाते नजर आते हैं।
शहर के नन्नूमल चौराहे से पटियाली गेट तक गहरे गड्ढे हो गए है। शहर से निकलने वाला अलीगंज मार्ग हो या फिर गंजडुंडवारा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बारिश के मौसम से पहले अलीगंज मार्ग पर करीब दस लाख रुपये खर्च कर मरम्मत का काम भी हो चुका था। जो बारिश में बह गया।
------------
शहर से जाने वाले अलीगंज मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढों से लोगों को जूझना पड़ता है। थोड़ी ही दूर पर शीतलपुर गांव से निकलने पर गहरे गड्ढे मिलेंगे। इसके बाद जैथरा तक लोगों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। विकास भवन में बैठने वाले कई अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, उन्हें भी यह गड्ढे नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
शहर के पीपल अड्डा से आगे गंजडुंडवारा मार्ग शुरू होता है। यहां से करीब 10 किलोमीटर तक लोगों को यही नहीं पता चल पाता है कि सड़क कहां है। जर्जर हाल में यह किसी गांव के कच्चे रास्ते जैसी नजर आती है। यहां पहले से ही हालात खराब थी, बारिश के बाद गड्ढे और गहरे हो चुके हैं। चार पहिया वाहनों को निकलना मुश्किल है।
-------------
बारिश से शहर से गुजरने वाली आगरा रोड, सहावर रोड, सकीट रोड सहित देहात क्षेत्र की भी अधिकांश सड़कों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा नुकसान हुआ। जबकि हाल में सीवर लाइन पड़ने के कारण जीटी रोड, निधौली रोड की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।
---------------
शहर की सड़कों की हालात सबसे ज्यादा खराब है। इन सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए जिससे लोग आसानी से निकल सकें।
- श्री कृष्ण, मलावन
भारी बारिश होने से जिले की सभी सड़कों में गड्ढे हो चुके है। लोग सड़कों पर हिचकोले खा रहे हैं। फिर भी मरम्मत नहीं कराई जा रही।
- राहुल कुमार, जीटी रोड
-------------
---वर्जन---
बारिश का मौसम खत्म हो चुका है। जो भी सड़कें उखड़ गई हैं, उनकी मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
- सतीश चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग